Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनियमितताओं के चलते दुकान और गोदाम को सील किया

05 सितम्बर 2025, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): अनियमितताओं के चलते दुकान और गोदाम को सील किया – ग्राम रझाड़ीखापा में कुछ अनियमितताओं के चलते एक कृषि आदान विक्रेता की दुकान और गोदाम को सील करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शिकायत पर गत दिनों अर्चना डोंगरे ,सहायक संचालक कृषि पांढुर्ना  और सौंसर के एसएडीओ श्री योगेश भलावी के द्वारा ग्राम रझाड़ीखापा में उर्वरक विक्रेता श्री दशरथ नागवंशी की दुकान की जांच की गई , जिसमें विक्रेता के पास जैविक उर्वरक विक्रय करने का वैध अधिकृत लाइसेंस पाया गया , लेकिन स्टॉक पंजी और बिल बुक पेश नहीं गई।  इसके अलावा दुकान का बोर्ड और मूल्य सूची भी प्रदर्शित  नहीं किए जाने की अनियमितताओं के चलते दुकान और गोदाम को सील किया गया। इस दौरान श्री विनोद  लोखंडे ,एसएडीओ पांढुर्ना और कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील गजभिए मौजूद थे।

सहायक संचालक कृषि अर्चना डोंगरे ने बताया कि दुकान संचालक के जिले से बाहर होने के कारण अभिलेख एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है।  निर्धारित समय में  ज़वाब प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें एफआईआर करने की चेतावनी दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें