Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर का 39 वां स्थापना दिवस आज

11 दिसंबर 2025, इंदौर: राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर का 39 वां स्थापना दिवस आज – भा.कृ.अनु.प.- राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान , इंदौर का  39 वां स्थापना दिवस  आज 11 दिसंबर,  को  संस्थान के मुख्य परिसर में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ.बी.यु.दुपारे ने बताया  कि संस्थान के मंडप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मुख्यालय नई दिल्ली से डॉ. डी.के.यादव, उप महानिदेशक (फसल विज्ञान), मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन जुड़कर संबोधित करेंगे।  अन्य उपस्थित अतिथि डॉ.ए.के.व्यास, पूर्व कुलपति कृषि विश्वविद्यालय, कोटा (राजस्थान) तथा संस्थान के पूर्व निदेशक, डॉ.वी.एस. भाटिया भी भाग लेंगे जबकि डॉ. एस.पी.तिवारी (पूर्व कुलपति स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, राजस्थान) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ. कुँवर हरेन्द्र सिंह वर्ष 2025 के दौरान सोयाबीन फसल में प्राप्त अनुसंधान उपलब्धियों पर प्रस्तुतिकरण देंगे।  इस अवसर पर मोबाइल एप“सोयाबीन ज्ञान” समेत कुल पांच प्रकाशन का विमोचन , सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं 7  प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें