Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

चलित पशु चिकित्सा इकाई ने 83 हज़ार पशुओं का किया उपचार

14 जुलाई 2025, ग्वालियर: चलित पशु चिकित्सा इकाई ने 83 हज़ार पशुओं का किया उपचार –  शहरों से लेकर दूर-दराज में बसे गाँवों के निवासियों को अपने पशुओं का इलाज कराने में राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘चलित पशु चिकित्सा इकाई ‘से बड़ी सुविधा मिल रही है। एक फोन कॉल पर चलित पशु चिकित्सा इकाई का वाहन पशु के उपचार के लिए मौके पर पहुँच जाता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में वर्ष 2024-25 में चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से ग्वालियर जिले के 9 हजार 607 पशुओं सहित दोनो संभागों में कुल 83 हजार 29 पशुओं का उपचार किया गया।

टोल फ्री नं. 1962 पर कॉल कर बुलाई जा सकती है चलित  इकाई –  ग्वालियर व चंबल संभाग में वर्तमान में 56 चलित पशु चिकित्सा इकाई संचालित हैं। इनमें से ग्वालियर जिले में 6, दतिया में 4, शिवपुरी में 9, गुना में 8, अशोकनगर में 5, भिंड में 8, मुरैना में 9 व श्योपुर जिले में 7 इकाई संचालित हैं।  पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) के दौरान ग्वालियर संभाग के अंतर्गत चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से ग्वालियर जिले में 9 हजार 607, दतिया में 6 हजार 256, शिवपुरी में 16 हजार 756, गुना में 10 हजार 178 व अशोकनगर जिले में 9 हजार 573 पशुओं का उपचार किया गया।

 इसी तरह चंबल संभाग के अंतर्गत भिण्ड जिले में 9 हजार 568, मुरैना में 13 हजार 758 व श्योपुर जिले में 7 हजार 333 पशुओं का उपचार चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से बीते वित्तीय वर्ष के दौरान किया गया। चलित पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से कुत्ता व बिल्ली का इलाज कराने के लिए 300 रुपये व अन्य पशुओं के इलाज के लिए 150 रुपये प्रति पशु शुल्क निर्धारित है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नं. 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com