Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन का मामला लोकसभा एवं राज्यसभा में उठाया जाएगा

30 जुलाई 2024, इन्दौर: इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन का मामला लोकसभा एवं राज्यसभा में उठाया जाएगा –  पूर्व जनपद सदस्य एवं किसान नेता श्री हंसराज मंडलोई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं गांधी परिवार के निकटतम सहयोगी पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल ने अपने  बिचौली  निवास स्थान पर इंदौर बुधनी रेलवे लाइन एवं आउटर रिंग रोड इंदौर के लिए लगातार संघर्ष कर रहे किसानों को बुलाया एवं उनकी प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा लगातार किसान हित में लड़ाई लड़ने के लिए उनका सम्मान किया।

 श्री पटेल को किसान नेताओं ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र जो कि मंत्री श्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है, वहां पर प्रशासन ने तांडव मचाते हुए  किसानों  की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया प्रभावित किसान मंत्री को फोन लगाते रहे ,परंतु उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।  किसानों ने श्री पटेल से आउटर रिंग रोड योजना रद्द करने की मांग की एवं इंदौर बुधनी रेलवे लाइन के किसानों ने चार गुना मुआवजा की मांग करते हुए कलवार घाट से धन तालाब घाट तक रेलवे लाइन का रूट ड्राइव करने की मांग की। श्री पटेल ने किसानों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उन्हें भरोसा दिलाया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में आपकी लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

 श्री पटेल ने किसानों को याद दिलाया कि तत्कालीन यूपीए सरकार में जब प्रधानमंत्री श्री  मनमोहन सिंह थे, तब श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में बाजार मूल्य से चार गुना वाला कानून पास किया था, जिसे मोदी सरकार ने पलट दिया, इसके कारण आज किसानों की जमीन कौड़ियों के दाम में सरकार छीन रही है। श्री पटेल से किसानों ने मांग की कि भूमि अधिग्रहण का मामला लोकसभा एवं राज्यसभा में उठाया जाए। किसानों ने श्री राहुल गाँधी को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चार गुना मुआवजा वाला कानून पास हुआ था।  विगत दिनों जब वे न्याय यात्रा लेकर मप्र आए थे, तब उन्होंने इंदौर -बुधनी रेलवे लाइन के प्रभावित किसानों के साथ डेढ़ घंटा तक महापंचायत की थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री पटेल ने किसानों का स्वागत कर भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आपका मामला लोकसभा एवं राज्यसभा में उठाएगी और जरूरत पड़ेगी तो विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी आपसे मिलने के लिए इंदौर आएंगे एवं उनकी समस्याओं को सुनेंगे।   इस मौके पर किसान नेता श्री बंटी राठौर, श्री  संतोष  पटेल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केलोडिया श्री नरेंद्र सिंह मंडलोई श्री लियाकत पटेल , श्री महेश पटेल, श्री  कृष्णकांत पटेल , श्री आनंदीलाल भुचाला, श्री   कमल पटेल, जितेंद्र  जितेंद्र पटेल , श्री  अब अली पटेल ,श्री अजमेरी पटेल सहित कई किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित  थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com