Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त आयुक्त ने किया खरीदी केन्द्र का निरीक्षण  

09 दिसंबर 2025, मऊगंज: संयुक्त आयुक्त ने किया खरीदी केन्द्र का निरीक्षण – कमिश्नर कार्यालय के संयुक्त आयुक्त विकास सुदेश मालवीय ने मऊगंज जिले में धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त आयुक्त ने विकासखंड हनुमना के खरीदी केंद्र हर्दी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय समिति प्रबंधक तथा खरीदी प्रभारी उपस्थित रहे।

खरीदी केंद्र में किसानों के लिए छाया, पानी और अलाव की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्र में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध हैं। खरीदी केन्द्र प्रभारी को अब तक उपार्जित धान का तत्काल उठाव कराकर गोदाम में सुरक्षित भण्डारण कराने के निर्देश दिए गए। गोदामों में धान पहुंचने के बाद ही किसान को धान की राशि मंजूर होगी। खरीदी केंद्र में धान का उपार्जन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile