राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ कलेक्टर ने कृषकों के खेतों का किया निरीक्षण

02 सितंबर 2026, झाबुआझाबुआ कलेक्टर ने कृषकों के खेतों का किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने  गत दिनों  राणापुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कृषकों के खेतों एवं उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्राम कुशलपुरा में कलेक्टर ने कृषक श्री रिचू भीमा हटीला के मिर्ची के खेत का निरीक्षण कर फसल की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उनके खेत में आम के पौधे का रोपण भी किया गया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम कन्जावानी में राज्य पोषित योजना के तहत विकसित कृषक श्री कमलेश सोलंकी के आम के बगीचे का निरीक्षण किया। कृषक की कुल 3 हेक्टेयर भूमि में से 0.4 हेक्टेयर क्षेत्र में आम का बगीचा विकसित किया गया है, जिसके लिए उन्हें योजना के तहत 1.50 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। बगीचे में मल्लिका, दशहरी, केसर एवं राजापुरी किस्म के आम के पौधे लगाए गए हैं। कृषक श्री सोलंकी ने बताया कि वे बगीचे में 50 अतिरिक्त आम के पौधे भी लगाएंगे।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कृषक को आम के बगीचे के साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में कस्तूरी भिंडी एवं सफेद हल्दी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग होने के साथ कृषक की अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि राणापुर विकासखंड में वर्तमान में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में आम तथा 25 हेक्टेयर क्षेत्र में अमरूद के क्लस्टर विकसित किए गए हैं। कलेक्टर ने उद्यानिकी फसलों की संभावनाओं को देखते हुए आम एवं अमरूद के क्लस्टर क्षेत्र को और बढ़ाने तथा अधिक से अधिक कृषकों को उद्यानिकी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture