राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार ने जारी किया बड़ा मुआवजा, 53 हज़ार से अधिक किसानों को राहत

12 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने जारी किया बड़ा मुआवजा, 53 हज़ार से अधिक किसानों को राहत –  अगस्त–सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। इसी नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार ने 53,821 किसानों को कुल 116 करोड़ 15 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

बारिश से हुए नुकसान की जिलावार भरपाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुआवजा राशि में बाजरा, कपास, धान और ग्वार फसलें शामिल हैं। सबसे अधिक राहत राशि चरखी दादरी के किसानों को मिली है, जिन्हें 23 करोड़ 55 लाख रुपये जारी किए गए हैं। हिसार के किसानों को 17 करोड़ 82 लाख और भिवानी को 12 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि दी गई है। इससे पहले भी सरकार पशुधन, घरों और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए 4 करोड़ 72 लाख रुपये जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर पूरी राशि किसानों के खातों तक पहुंच जाएगी।

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हुआ विस्तृत सत्यापन

बारिश के बाद सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक किसानों के लिए खुला रखा था। सरकार के अनुसार 5 लाख 29 हजार से अधिक किसानों ने 31 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण कराया, जिनमें से सत्यापन के बाद 1 लाख 20 हजार एकड़ क्षेत्र को प्रभावित पाया गया। कुल 53,821 किसान पात्र पाए गए, जिन्हें यह मुआवजा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा सरकार किसानों
को फसल खराबे के मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15,448
करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि खरीफ
सीजन 2025 में नुकसान के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले छह
पटवारियों को निलंबित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

बाजरा किसानों को मिला भावांतर का लाभ

सरकार ने बाजरा किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 575 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राहत राशि जारी की है। आज जारी की गई किस्त 358 करोड़ 62 लाख रुपये की है, जिससे 1 लाख 57 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इस सीजन में 6 लाख 23 हजार मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है, और अब तक कुल 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement