राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा कलेक्टर ने गेहूं की वास्तविक उपज का किया निरीक्षण

14 अप्रैल 2026, हरदाहरदा कलेक्टर ने गेहूं की वास्तविक उपज का किया निरीक्षण – जिले में किसानों को गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन स्लॉट बुक करने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्राम स्तर पर पहुंचकर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होने ग्राम अहलवाडा में जाकर किसानों से सीधे संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने खेतों में खड़ी एवं कटाई उपरांत रखी गई गेहूं की फसल का अवलोकन कर वास्तविक उपज का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को स्लॉट बुकिंग में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर तहसीलदार टिमरनी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदौरिया एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements