Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में सरकार का कृषि और ग्रामीण विकास के लिए 2030 तक का टारगेट

11 सितम्बर 2025, भोपाल: यूपी में सरकार का कृषि और ग्रामीण विकास के लिए 2030 तक का टारगेट – यूपी की योगी सरकार द्वारा अपने राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए टारगेट तय किया गया है. यह टारगेट वर्ष 2030 तक का है और इसके तहत ही विकसित यूपी मिशन  भी शुरू कर दिया गया है. बता दें कि यूपी  की सरकार द्वारा किसानों को न केवल विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचा रही है वहीं ग्रामीण विकास पर भी जोर दिया जा रहा है और अब इसके चलते ही सरकार ने टारगेट तय कर लिया है

पशुपालन के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी

 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत राज्य में उन्नत बीजों के उत्पादन के लिए नए सीड बनाने की घोषणा की है. राज्य को दूध और सब्जी उत्पादन में वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे. इसके साथ ही कृषि रिसर्च पर भी जोर दिया जाएगा और पशुपालन के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी. इसके अलावा कृषि रिसर्च के साथ विकास पर जोर दिया जाएगा.

कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर फोकस ज्यादा

उत्तर प्रदेश सरकार के विजन 2030 के तहत कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर फोकस ज्यादा होगा. विकसित यूपी विजन के तहत कहा गया है कि प्रदेश के गांव केवल उत्पादन ही नहीं बल्कि उत्पादकता और निर्यात में भी अग्रणी बनें. इसके लिए सीड पार्क, उन्नत बीज, फसल विविधिकरण और फूड प्रोसेसिंग जैसी व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही लंबे समय टारगेट के तहत 2047 तक अनाज, फल और सब्जियों की उत्पादकता को विश्व स्तरीय स्तर पर ले जाया जाएगा. वहीं, दुग्ध और अंडा उत्पादन में यूपी को विश्व में शीर्ष पर पहुंचाया जाएगा.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इनोवेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे

खेती में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए राज्य में आधुनिक कृषि अनुसंधान संस्थान और इनोवेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे. इसके साथ ही पशुधन विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना की जाएगी. ग्रामीण ढांचे और कृषि उत्पादकता बढ़ने से आय और खपत में बढ़ोत्तरी होगी. इन दोनों क्षेत्रों का संयुक्त योगदान ही यूपी को 26 लाख रुपये प्रति व्यक्ति आय के स्तर तक ले जाएगा. जबकि, किसानों की कृषि लागत घटेगी और बेहतर क्वालिटी से उनकी कमाई भी बढ़ेगी.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture