Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

03 से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’

27 सितम्बर 2025, रायसेन: 03 से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ – भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नई दिल्ली एवं मप्र शासन के निर्देशानुसार रबी सीजन के पहले प्रदेश में 03 से 18 अक्टूबर 2025 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का क्रियान्वयन किया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय योजनाओं एवं मप्र सरकार की प्रमुख विभागीय योजनाओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों हेतु विकसित की गई नवीन कृषि/उद्यानिकी फसल किस्मों, उन्नत बीज, उन्नत कृषि तकनीक, उन्नत/आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, पशुपालन-डेयरी, मत्स्य, कुक्कुट, रेशम पालन कृषकों हेतु कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी एवं सुझाव तथा भारत सरकार द्वारा जीएसटी की प्रचलित दरों में की गई कमी का प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर कृषकों की कृषि संबंधी कठिनाइयों का निवारण कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा कृषकों के बीच किया जाना है।

इसके लिए जिला स्तर पर वैज्ञानिक एवं कृषि तथा सम्बद्ध विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मिलित करते हुए दल का गठन किया जाकर जिले के विभिन्न विकास खण्डों में 3 टीमों के माध्यम से प्रत्येक दिवस 3 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि की उन्नत एवं नवीन तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन की ओर से  आह्वान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें