Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर की गई

18 अक्टूबर 2026, इंदौर: सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर की गई – भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पूर्व में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन की अवधि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई थी।

विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों के कम पंजीयन को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा किसान हित में यह निर्णय लिया गया है। पंजीयन की अवधि बढ़ाए जाने से शेष किसानों को भी योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि तक सोयाबीन पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। साथ ही, पंजीकृत किसानों का सत्यापन भी 24 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। इस संबंध में पूर्व में जारी अन्य आदेश यथावत रहेंगे। किसानों से अपील है कि वे निर्धारित समय-सीमा में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन का पंजीयन कराएं तथा पंजीयन के बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया भी समय पर पूर्ण कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें