पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद
22 अक्टूबर 2026, भोपाल: पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पशुपालन विभाग की 1962 चलित पशु चिकित्सा इकाई पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से पशुपालकों को घर पर ही पशु चिकित्सा की सुविधा मिल रही है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
इस सेवा के तहत पशुओं का तत्काल उपचार, टीकाकरण आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे पशुओं को समय पर उचित इलाज मिल पाता है और पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिलती है। बुरहानपुर जिले के ग्राम पातोंडा निवासी नितिन ने भी इस सेवा का लाभ लिया। घर पर ही पशुओं के इलाज की सुविधा मिलने से पशुपालकों का समय और पैसा बचता है। यह सेवा खास तौर पर उन पशुपालकों के लिए उपयोगी है, जिनके गांव से पशु चिकित्सालय दूर है या जिन्हें बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाने में परेशानी होती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


