कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
08 दिसंबर 2025, रीवा: कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण – जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद ने अमिलकी में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।
कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से निर्धारित सामान्य औसत किस्म का धान ही खरीदें। किसानों को धान की तुलाई के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। किसानों से किसी भी स्थिति में अतिरिक्त राशि न लें। प्रत्येक बोरी में तौल के बाद टैग और एक्सटेंसिल अनिवार्य रूप से लगाकर उसमें किसानों के पंजीयन क्रमांक को दर्ज करें। किसानों को निर्धारित समय सीमा में उपार्जित धान का भुगतान कराएं। निरीक्षण के समय एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश तांडेकर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


