Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मऊगंज कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

15 जनवरी 2025, मऊगंज: मऊगंज कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने नईगढ़ी अन्तर्गत धान खरीदी केन्द्र बहुती का निरीक्षण किया तथा किसानों से संवाद कर केन्द्र में व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली।

कलेक्टर ने उपार्जित धान की अपने समक्ष तुलाई कराई तथा निर्देश दिये कि कम तुलाई पर संबंधित के पेनाल्टी लगायें। उन्होंने खरीदी केंद्र में बारदानों   की कमी पर संबंधितों को निर्देश दिये कि अतिरिक्त बारदाने तत्काल मंगायें। कलेक्टर ने किसानों से सहयोग की अपेक्षा भी की।

भ्रमण के क्रम में कलेक्टर ने रघुनाथगंज में उद्यान विभाग अन्तर्गत संचालित रोपणी का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम श्री बी.पी. पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री योगेश पाठक उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com