राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: पर्यटन मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र डांडगांव का निरीक्षण किया, सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के दिए निर्देश

26 नवंबर 2025, रायपुर: रायपुर: पर्यटन मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र डांडगांव का निरीक्षण किया, सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के दिए निर्देश – छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डांडगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाएं।

₹3100 की दर से धान खरीदी से किसानों को लाभ

किसानों ने मंत्री  अग्रवाल से कहा कि प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद से हजारों किसानों को लाभ मिला है। वहीं ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप’ के माध्यम से किसानों को घर बैठे आसानी से धान विक्रय का टोकन मिलने से उपार्जन केन्द्रों पर लंबी कतारों और देरी की परेशानी खत्म हो गई है। किसानों ने इस डिजिटल पहल एवं सरकार की धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध है और नवीन तकनीकी उपायों के जरिये सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करें। 

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement