Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में आत्मा अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

25 अक्टूबर 2024, शाजापुर: शाजापुर में आत्मा अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन –  कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘आत्मा’ अंतर्गत  गत दिनों  कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव, परियोजना संचालक आत्मा डॉ. स्मृति व्यास, पशुपालन विभाग से डॉ. जारोलिया एवं जिले के सभी विकास खंडों के बी.टी.एम., कृषि विस्तार अधिकारी, ए.टी.एम. एवं प्रगतिशील कृषक आदि 80 से अधिक कृषक शामिल हुए।

कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. जी.आर. अंबावतिया ने कृषकों को उनकी समस्याओं का समाधान कराया एवं मृदा  परीक्षण  के लाभ बताए तथा मृदा का नमूना लेने की विधि से भी  कृषकों को अवगत कराया। उन्होंने रबी  फसलों में खरपतवार प्रबंधन का जानकारी देते हुए  बताया कि 25 से 30 दिन की फसल अवस्था पर खरपतवार नाशक दवा का स्प्रे करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. मुकेश सिंह ने किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी दी और उनके लाभ बताए। खेत को समतल करने के लिए लेजर लेवलर, गहरी जुताई के लिए एम.बी. प्लाउ, मृदा की भौतिक अवस्था सुधारने के लिए रोटावेटर आदि कृषि यंत्रो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वर्मा द्वारा कृषकों को  औषधि  फसलों जैसे-  सुरजना , सफेद मूसली,  अश्वगंधा , हल्दी आदि के लाभ एवं प्रबंधन की जानकारी  किसानों  को दी। साथ ही सोयाबीन से दूध बनाने की विधि के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

उप परियोजना संचालक आत्मा श्री पुनासिया द्वारा रबी में ली जाने वाली प्याज की उन्नत किस्मों एवं तकनीकों के बारे में कृषकों को जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व को समझाया एवं अन्त में उपस्थित सभी  किसानों  एवं अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com