Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

07 दिसंबर 2024, शहडोल: शहडोल कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण – कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने  शुक्रवार को  शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के धान उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाना, तौल कांटा एवं बारिश के बचाव हेतु तिरपाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने  कहा कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खाते में धान की एंट्री भी समय पर करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र छतवई अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं धान भण्डारण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com