राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन कलेक्टर ने गेहूं, चना उपार्जन एवं उर्वरक भंडारण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

24 अप्रैल 2026, खरगोन: खरगोन कलेक्टर ने गेहूं, चना उपार्जन एवं उर्वरक भंडारण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा किसानों के हित में गेहूं, चना उपार्जन एवं उर्वरक भण्डारण व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने झिरन्या कृषि उपज मंडी पहुंचकर गेहूं एवं चना उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।              

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने उपार्जन केन्द्रों पर भण्डारित गेहूं एवं चना का समयबद्ध परिवहन सुनिश्चित करने, हम्मालों तथा तौल कांटों की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा कृषकों की स्लॉट बुकिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया सुचारू  रूप से संचालित करने के निर्देश राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए।   इसके पश्चात् भीकनगांव में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्देशित किया कि किसान अग्रिम :प से उर्वरकों का उठाव करें तथा जिले को आवंटित उर्वरक का पूर्ण भण्डारण प्राथमिकता से समितियों में एवं तत्पश्चात् मार्कफेड में किया जाए। साथ ही भण्डारण क्षमता बढाने के लिए अतिरिक्त गोदामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।  कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा बिंजलवाडा सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम खारवी के पंप नंबर-04 का भ्रमण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।              

निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री एसएस राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री लोकेश छापरे, क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड श्री अर्पित तिवारी, जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल, तहसीलदार श्री केएस चौहान एवं श्री रविन्द्र चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements