राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन के दौरान व्यापारियों द्वारा गेहूं की निकासी पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

15 अप्रैल 2026, सिंगरौलीगेहूं उपार्जन के दौरान व्यापारियों द्वारा गेहूं की निकासी पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा व्यापारियों के गेहूं निकासी पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के व्यापारियों द्वारा खरीदे गए और गोदामों में भंडारित गेहूं की निकासी को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

यह प्रतिबंध उपार्जन अवधि यानी 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। अनिवार्य स्थिति में गेहूं की निकासी के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से लिखित अनुमति लेना आवश्यक होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भंडारित गेहूं किसी भी स्थिति में उपार्जन केंद्रों पर बिक्री के लिए न पहुंचे । अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कीट नियंत्रण (कीटोपचार) की कार्यवाही भी एसडीएम की अनुमति से ही की जा सकेगी।  जारी आदेश में  सभी गोदाम और वेयरहाउस संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहाँ भंडारित अधिसूचित कृषि उपज की जानकारी निर्धारित प्रारूप में तत्काल संबंधित मंडी समिति को उपलब्ध कराएं  आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements