फूलों की खेती करने वाले किसानों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित
09 दिसंबर 2025, मैहर: फूलों की खेती करने वाले किसानों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित – कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने मैहर के प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर से फूलों की खेती करने वाले किसानों को संबद्ध करने गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आस-पास के गांव के किसानों की बैठक लेकर उन्हें अपने उपज की विक्रय करने के लिए मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। फूलों की खेती करने वाले किसानों से कलेक्टर ने कहा कि मैहर शहर के लगे हुए आस-पास की ग्राम पंचायतों में फूलों की खेती करने वाले किसानों को मंदिर प्रबंधन समिति से जोड़ें और फूलों की खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि फूलों के विक्रय के लिए स्थान और शेड मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि आस-पास की ग्राम पंचायतों में लगभग 70 किसान फूलों की खेती कर रहे हैं। जिनमें 5 से 6 क्विंटल गेंदा के फूल मां शारदा मंदिर के लिए खपत होते हैं और शेष उत्पादित पुष्प बाहर भेजते हैं। प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक पुष्प किसान मंदिर समिति प्रांगण में अपने शेड में आकर ताजे पुष्प विक्रय कर सकेंगे। किसानों ने बताया कि बारह महीने उत्पादित होने वाला गेंदा फूल के अलावा सेवंती, गुलाब, जासुन और झरबेरा की खेती कर रहे हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, उप संचालक उद्यानिकी श्री अनिल सिंह भी उपस्थित थे ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


