कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने किया गोगांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण
18 अगस्त 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने किया गोगांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण – गत दिनों गोगांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण कलेक्टर खरगोन श्री गुरुप्रसाद , एसपी श्री रवींद्र वर्मा , डीडीए श्री एसएस राजपूत एवं अन्य कृषि अधिकारियों ने किया। इस दौरान गोगांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सभी संचालक मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एफपीओ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान एफपीओ को प्रशासन की ओर से किस प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जाए। अन्य एफपीओ को आपस में जोड़कर सामूहिक रूप से आगे कैसे बढ़ाया जाए। निमाड़ क्षेत्र में एफपीओ द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को अन्य जिलों के किसानों एवं एफपीओ तक कैसे पहुंचाया जाए तथा अन्य जिलों में प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को नई तकनीकों एवं बेहतर कृषि पद्धतियों से कैसे जोड़ा जाए इन बिंदुओं पर विचार किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आश्वस्त किया कि एफपीओ से संबंधित भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या सहयोग होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से एफपीओ के साथ खड़ा रहेगा। एसपी श्री वर्मा द्वारा भी खीरा-ककड़ी उत्पादन तथा सीड प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की गई और एफपीओ के माध्यम से इन क्षेत्रों में संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। इस निरीक्षण एवं चर्चा को किसानों, एफपीओ और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा निमाड़ की कृषि गतिविधियों को नए जिलों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

