राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने देखा ई विकास प्रणाली लाइव प्रदर्शन

13 सितंबर 2026, आगर मालवा ( कृषक जगत): मुख्यमंत्री ने देखा ई विकास प्रणाली लाइव प्रदर्शन – जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के स्टाल का अवलोकन किया। उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी। स्टाल पर ई विकास प्रणाली अंतर्गत उर्वरक वितरण की ई टोकन व्यवस्था का लाइव प्रदर्शन तथा प्राकृतिक एवं जैविक पद्धतियों से विभिन्न फसलों का प्रदर्शन देखा ।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क़ृषि विभाग के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषको के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा कृषि विभाग के हितग्राही कृषकों को लाभान्वित प्रमाण पत्र वितरण किए।स्टाल पर जैविक खेती करने वाले प्रगति शील कृषक श्री गजानंद कुशवाह, श्री संजय परिहार ने अपने जैविक उत्पाद चिया सीड, क्विनोवा, हल्दी, गराडू ,कीकोड़ा का प्रदर्शन किया । अवलोकन के दौरान स्टाल पर कृषि विभाग की एसएडीओ डॉ किरण ठाकुर, आत्मा के बीटीएम श्री मेहरबान सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture