State News (राज्य कृषि समाचार)

मुख्यमंत्री ने देखी दलहन गडमल

Share

14 अप्रैल 2023, बैतूल मुख्यमंत्री ने देखी दलहन गडमल – महिला सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में बैतूल आये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के स्टॉल पर गडमल दलहनी फसल  जो कि भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में बोई जाती है की जानकारी  उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक ने दी। मुख्यमंत्री को बताया गडमल दलहनी फसल  इसी क्षेत्र में बोई जाती है। अपने स्वाद, सुगंध एवं पौष्टिकता के लिए विशेष स्थान रखती है। इस फसल को जीआई टैग के लिए    आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार को इसके संबंध में डाटा एकत्रित करने के लिए एवं इसमें लगने वाली बीमारियों पर रिसर्च का कार्यक्रम दिया है। अवलोकन अवसर पर कलेक्टर श्री अमनवीर सिंह बैस एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: बांस को रोजगार का साधन बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *