राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्वोत्तम किसानों व कृषक समूहों को किया जाएगा पुरस्कृत

18 जुलाई 2025, हरदा: सर्वोत्तम किसानों व कृषक समूहों को किया जाएगा पुरस्कृत – कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा’’ के तहत जिले में विकासखण्ड स्तरीय प्रति कृषक पुरस्कार के लिए उन्नतशील कृषकों एवं समूहों से आवेदन पत्र 20 अगस्त तक आमंत्रित किये गये हैं।

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि वर्ष 2024-25 में किसानों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकास खण्ड 5 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार एवं 10 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार दिये जायेंगे।

 कृषकों  को आवेदन-पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा. टिमरनी एवं खिरकिया से निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। भरे हुए आवेदन फार्म बंद लिफाफे में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में ही 20 अगस्त तक कार्यालयीन समय में जमा कराये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements