Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश की मंडियों में मूंग की आवक शुरू, जानिए 9-13 मई के बीच क्या रहे मंडी में मूंग के भाव

16 मई 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश की मंडियों में मूंग की आवक शुरू, जानिए 9-13 मई के बीच क्या रहे मंडी में मूंग के भाव – भारत में दालो का आहार के रूप में उपयोग किया जाता हैं खासकर  शाकाहारी लोगों में दालें विशेष रूप से उनके भोजन का हिस्सा हैं। दाले पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और किसानों को भी इनका मंडी भाव अच्छा मिलता हैं। मध्यप्रदेश की मंडियों में अब मूंग ल की आवक शुरू हो गई हैं आने वाले सप्ताहों में यह आवक काफी बढ़ने की संभावना हैं।

मूंग दाल सिर्फ मध्यप्रदेश के किसानों की ही पसंदीदा फसल नहीं बल्कि भारत के अधिकतर राज्यों के किसान इस दलहनी फसल को करना पसंद करते हैं, क्योकि यह एक मात्र ऐसी फसल हैं जो 65 दिन में पक जाती हैं और बाकी फसलों को पकने के लिए कम से कम 100 दिन लगते हैं इसलिए इस फसल को बोना फसल भी कहा जाता हैं। इस फसल से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता हैं और इसका मंडी भाव भी अच्छा मिलता हैं जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होती हैं।   

मंडियों में 9 से 13 मई के बीच में साबुत मूंग दाल की कुल आवक 1640.5 टन दर्ज की गई हैं। इस पूरे हफ्ते में 11 मई को खिरकिया मंडी में अधिकतम रेट 8670 रूपये प्रति क्वि. रहा हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सबसे ज्यादा आवक  मंडी में 13 मई को देखी गई हैं। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों में  कुल आवक 738.8 टन रही। जिसमें 496.9 टन आवक सिर्फ खिरकिया मंडी थी जिसका अधिकतम रेट 7820 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 4001 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 7630 रूपये प्रति क्वि. रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सबसे कम आवक मंडियों में 10 मई को देखी गई हैं। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों में कुल आवक 134.6 टन रही जिसमें 115 टन आवक सिर्फ खांतेगांव मंडी थी जिसका अधिकतम रेट 8171 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 6000 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 8000 रूपये प्रति क्वि. रहा।

मध्यप्रदेश में इस हफ्ते के मंडी रेटों पर नजर डाली जाये तो  प्रदेश में खिरकिया मंडी शीर्ष पर हैं। मंडियों में मूंग दाल के भावों में काफी तेजी आ रही है और आने वाले हफ्तों में मंडियों में दाल की आवक बढ़ेगी क्योकि फसल की कटाई शुरू हो गई हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )