Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में जायद की फसलों का रकबा हुआ दोगुना

13 मई 2024, नई दिल्ली: जबलपुर में जायद की फसलों का रकबा हुआ दोगुना – जबलपुर जिले में उपजाऊ भूमि एवं सिंचाई के पर्याप्त साधन होने के कारण जायद के मौसम में लगातार फसलों का क्षेत्राच्छादन बढ़ता रहा है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप गर्मियों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जिले में जायद फसलों का रकबा लगभग दोगुना हो गया है। गर्मियों के दौरान जिले में पहली बार तिल एवं मूंगफली की खेती की गई है।      

श्री रवि आम्रवंशी,उपसंचालक ( कृषि )  के मुताबिक मूंग एवं उड़द जिले की प्रमुख जायद फसलें हैं। जिले में किसानों द्वारा करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग तथा लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बोनी की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष तिलहन फसलों का रकबा भी बढ़ाने का प्रयास किया गया है। जायद फसलों के अंतर्गत पहली बार शहपुरा विकासखंड में किसानों द्वारा 3 सौ 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बोनी भी की गई है।   कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ से अधिक पैदावार देने वाली तिल की दो रोग प्रतिरोधी किस्में टीकेजी-306 और टीकेजी-308 को मंगवाई गई हैं। इन किस्मों के बीज सभी विकासखण्डों के किसानों को नगद वितरित कर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी करवाई गई है। राष्ट्रीय बीज निगम से मूंगफली का के-1812 किस्म का बीज प्राप्त कर मूंगफली फसल प्रदर्शन 100 हेक्टेयर क्षेत्र में आयोजित किया गया है। यह नई किस्म का प्रमाणित बीज है।        

श्री आम्रवंशी ने बताया कि गर्मी में फसलों का उत्पादन अधिक प्राप्त होता है क्योंकि फसलों में कीड़े, बीमारियां खरीफ से अपेक्षाकृत कम लगते हैं। बीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण उत्पादन भी अधिक होता है। इन फसलों के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। आगामी खरीफ में भी कृषि विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता का तिलहन फसलों का बीज पल के कृषकों को वितरित किया जावेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com