Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि रसायन ने लखनऊ में दो नए उत्पाद लांच किए

27 अक्टूबर 2024, इंदौर: कृषि रसायन ने लखनऊ में दो नए उत्पाद लांच किए – देश की अग्रणी एग्रो-केमिकल कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.  द्वारा  गत दिनों लखनऊ में  कृषक  सारथी सम्मेलन आयोजित किया गया , जिसमें कम्पनी के दो नए उत्पादों कोक्सी 55 और की-शील्ड को लॉन्च किया गया। इस मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग )श्री ईश्वर रेड्डी, नार्थ इंडिया वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) श्री ए. बिश्वास, मार्केटिंग हेड श्री संजय सिंह, एल्गा एनर्जी इंडिया के कंट्री बिजनेस डायरेक्टर श्री कपिल कुमार सहित उत्तर प्रदेश के 130 से अधिक कृषक  सारथी  मौजूद थे।

 श्री सिंह ने नए उत्पादों कोक्सी 55 व की-शील्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोक्सी 55 नई तकनीक सेबना फफूंद व बैक्टीरिया नाशक है, जबकि की-शील्ड फफूंद जनित रोगों से फसलों को सुरक्षा देता है। वहीं श्री रेड्डी ने कंपनी का परिचय, उद्देश्य  एवं आगामी लक्ष्यों के बारे में चर्चा की। श्री कुमार ने बायो फर्टिलाइजर के-मैक्स एनर्जी  व   काज़ुकी  एनर्जी के इस्तेमाल और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे श्री बिश्वास ने आगंतुक  कृषक  सारथियों का स्वागत कर व्यापार में पूरा सहयोग देने के लिए धन्यवाद  ज्ञापित किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com