Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उप तहसील कालवाड़ तहसील में क्रमोन्नत नवीन उप तहसील निमेडा का भी सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

19 मई 2022, जयपुर । उप तहसील कालवाड़ तहसील में क्रमोन्नत नवीन उप तहसील निमेडा का भी सृजन – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले की कालवाड़ उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले की फागी तहसील में निमेड़ा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील कालवाड़ में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 13 पटवार मण्डल व 64 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप तहसील निमेडा में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मण्डल तथा 47 राजस्व ग्राम शामिल होना प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। इसी घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती की उपज के किसान को भी मिलते हैं अच्छे दाम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें