बुरहानपुर: जिला स्तरीय क्षीरधारा ग्राम संयुक्त समन्वय समिति की बैठक संपन्न
20 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: जिला स्तरीय क्षीरधारा ग्राम संयुक्त समन्वय समिति की बैठक संपन्न – गत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जिला स्तरीय क्षीरधारा ग्राम संयुक्त समन्वय समिति एवं नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह सहित अन्य विभागों का अमला मौजूद था।
बैठक में उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. छतरसिंह डावर द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया। बताया गया कि क्षीरधारा ग्राम विकसित करने हेतु 3 वर्ष की कार्य योजना बनाई जाकर प्रथम वर्ष 20 ग्राम, द्वितीय वर्ष 86 ग्राम एवं तृतीय वर्ष में 152 इस प्रकार जिले के समस्त 258 ग्रामों के पशुओं में शत-प्रतिशत टैगिंग, टीकाकरण तथा पशुओं को क्षीरधारा पोर्टल पर अपलोड किया जाकर समस्त ग्रामों को क्षीरधारा ग्राम घोषित किया जाना है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, एवं पशु पोषण पर विशेष ध्यान देते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना तथा उन्नत पशुपालन को प्रोत्साहित करना है। यह भी जानकारी दी गयी कि नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन अंतर्गत भारत पशुधन पोर्टल स्थापित किया गया है, जिससे पशुधन के लिए टीकाकरण, प्रजनन सेवायें तथा पशुधन से संबंधित डाटा संधारण की मॉनिटरिंग की जाएगी ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

