Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

65 लाख 83 हजार 726 किसानों को कार्ड बनाकर जारी किए

25 अक्टूबर 2024, भोपाल: 65 लाख 83 हजार 726 किसानों को कार्ड बनाकर जारी किए – किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश में 65 लाख 83 हजार 726 किसानों को कार्ड बनाकर जारी किए गए है। केन्द्रीय योजनाओं का प्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

प्रदेश के 3 लाख 44 हजार किसानों ने सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। सोयाबीन की उपार्जन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार 892 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर सोयाबीन की खरीदी होगी। आगामी 22 नवंबर से मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) का एवं 2 दिसंबर से धान का उपार्जन होगा। राज्य सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण (3 लाख रुपये तक अधिकतम) उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com