कृषि विकास उपलब्धि से पुरुस्कृत सीधी
13 अक्टूबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृषि विकास उपलब्धि से पुरुस्कृत सीधी – सीधी जिले ने कृषि विकास मे उपलब्धि हासिल कर देश में अपनी पहचान बनाई।इन उपलब्धियो के परिणाम स्वरूप नई दिल्ली में सम्पन्न एक कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर श्री विकास मिश्रा को सम्मानित किया इस दौरान उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता , कृषि अधिकारी सुश्री अंकिता तिवारी भी मौजूद थीं । प्रदेश के सीधी जिले ने कृषि विकास के तौर पर मिलेट्स फसलों को प्रोत्साहित करने के अलावा गाँव-गाँव जाकर चौपाल लगाना, स्वास्थ्य शिविरों और कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, खाद वितरण में ई-विकास सॉफ्टवेयर से पारदर्शिता लाना और किसानों की केवाईसी व अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना इन प्रयासों से जिले में कृषि व्यवस्था में बड़ा सुधार आया ।
इस जमीनी प्रशासन मॉडल की चर्चा अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। इसी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


