छिंदवाड़ा : गुरैया जैविक हाट में एक घंटे में बिक रही किसानों की उपज
13 अक्टूबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : गुरैया जैविक हाट में एक घंटे में बिक रही किसानों की उपज – गुरैया सब्जी मंडी में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जैविक हाट में किसानों की भागीदारी और सब्जियों की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही खेतों में सब्जियों का उत्पादन बढ़ने लगा है, जिसका असर अब जैविक हाट में भी दिखाई देने लगा है।
जैविक हाट में स्थानीय किसान ताजी एवं प्राकृतिक तरीके से उत्पादित सब्जियां बिक्री के लिए ला रहे हैं। सब्जियों की मांग अच्छी होने के कारण कई किसानों की पूरी उपज महज एक घंटे में ही बिक जा रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर बाजार मिल रहा है, वहीं शहरवासियों को भी ताजी सब्जियां खरीदने का अवसर मिल रहा है। रबी सीजन में सब्जियों की आवक बढ़ने से आने वाले समय में जैविक हाट में सब्जियों की विविधता और उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। किसान भिंडी, लौकी, पालक, धनिया, बैंगन, मिर्च सहित विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां लेकर हाट में पहुंच रहे हैं।
जैविक हाट का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के विक्रय के लिए सीधा बाजार उपलब्ध कराना तथा शहरवासियों को ताजी एवं प्राकृतिक रूप से उत्पादित सब्जियां उपलब्ध कराना है। इस पहल से किसानों को अपनी उपज बेचने का सुविधाजनक माध्यम मिल रहा है और उपभोक्ताओं का भी जैविक हाट के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


