पांढुर्ना अपर कलेक्टर ने सुनी 25 आवेदकों की समस्याएं
05 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना अपर कलेक्टर ने सुनी 25 आवेदकों की समस्याएं – राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 25 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए ।
जनसुनवाई कार्यक्रम में रमेशआतराम, निवासी- मु.पो. राजना तह. व जिला पांढुर्णा द्वारा सन् 1990 से जोत का वन अधिकार पट्टा दिलाने के सम्बन्ध में,सुमनबाई किनकर, निवासी ग्राम राजना, तह. व जिला पांढुर्णा द्वारा नातन के जन्म प्रमाण पत्र सुधार करने संबंध में,सरपंच, ग्राम मारुड द्वारा न्यू शाइन पब्लिक स्कूल एवं शा. मिडिल स्कूल के बीच बने अंधे मोड के दोनो तरफ स्थायी स्पीड ब्रेकर लगाने के सम्बन्ध में,मुकेश उकार,निवासी ग्राम राजना,तह. पांढुर्णा द्वारा व्हील चेयर प्रदान करने के सम्बन्ध में,रोशन पानसे, निवासी-ग्राम रायबासा, तह. व जिला पांढुर्णा द्वारा 3 गायों को आधार टैग एवं बीमा कराने के सम्बन्ध में,आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गयी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

