Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अवैध यूरिया परिवहन पर एफआईआर

31 अगस्त 2022, देवास । अवैध यूरिया परिवहन पर एफआईआर  – कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया के निर्देशों से जिले में गुण नियंत्रण के अंतर्गत कृषि विभाग आदानों का अवैध भंडारण, परिवहन एवं गुणवत्ताहीन अमानक खाद, बीज, कीटनाशकों के विक्रय में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

गत दिवस बागली के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर. के. विश्वकर्मा ने हाटपिपल्या में यूरिया का अवैध परिवहन में मौके पर पहुंचकर श्री राकेश पिता रेवाराम प्रजापत निवासी रामपुरा तहसील उदयनगर एवं श्री मदन भिलाला पिता श्री लक्ष्मण भिलाला निवासी रातातलाई को यूरिया का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7-8 एवं 35 के तहत दोनों पर एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान 320 बैग यूरिया को जप्त कर थाना हाटपिपलिया की सुपुर्दगी में दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: सरकार ने बढती महँगाई  देख गेहूं के आटे, मैदा, सूजी के निर्यात पर लगाई रोक

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile