Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पदभार संभालते ही मुख्य सचिव ने सुनी किसानों की समस्याएं

मध्य प्रदेश के 35 वें मुख्य सचिव बने श्री अनुराग जैन

08 अक्टूबर 2024, भोपाल: पदभार संभालते ही मुख्य सचिव ने सुनी किसानों की समस्याएं – राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनुराग जैन ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव श्री जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए।

टीम भावना के साथ कार्य करें

नवागत मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने पदभार ग्रहण करने के साथ मंत्रालय में विकसित मध्यप्रदेश के रोडमैप को लेकर अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव एवं सचिवों के साथ पहली बैठक की। मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की आय बढ़ाने के लिए अन्य साधन एवं स्त्रोत भी तलाशें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्य सचिव श्री जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। श्री जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव के पसंदीदा और राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जैन पीएमओ में भी ज्वाइंट सेक्रेटरी का जिम्मा संभाल चुके हैं। उन्हें अपने बेहतरीन कार्यों के लिए 2023 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

केंद्र और राज्य सरकार में होगा समन्वय

लंबे समय से केंद्र में रहे श्री अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने वे अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय का कार्य भी किया हैं।

टेनिस के खिलाड़ी

आईएएस श्री जैन एक बहुत अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने इसमें 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं।

परिचय: मुख्य सचिव श्री जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को म.प्र. के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद श्री जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एमए लोक प्रशासन (यूएसए) है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com