Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 36 आवेदकों की समस्याएं

21 जनवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 36 आवेदकों की  समस्याएं – राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने  मंगलवार को  कलेक्टर कार्यालय  पांढुर्ना  के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 36 आवेदकों की  समस्याएं  सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से  आए  आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत  किए  । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त  हुए ।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज सरपंच ग्राम पंचायत भुयारी, जिला  पांढुर्ना द्वारा मोबाइल नेटवर्क ना होने के सम्बन्ध में,सरपंच द्वारा ग्राम बेलगांव ग्राम पंचायत भुयारी, जिला पांढुर्णा  में आवंटित भूमि पर जाने के लिए सीसी रोड निर्माण की अनुमति के सम्बन्ध में,रामेश्वर देशमुख,निवासी ग्राम सिराठा, तहसील पांढुर्णा द्वारा गरीबी रेखा में दर्ज कर बी.पी.एल. कार्ड बनाने के सम्बन्ध में, कुंडलिक डोंगरे निवासी जवाहर वार्ड पांढुर्ना, द्वारा अपनी कृषि भूमि में स्थित कुएं पर स्थायी कनेक्शन प्रदान करने के सम्बन्ध में,उकंडया आत्राम, निवासी- मु.पो. राजना तह. व जिला  पांढुर्ना द्वारा सन् 1975 से जोत का वनाधिकार पट्टा दिलाने के सम्बन्ध में,अरूण देशभ्रतार, निवासी ग्राम मारूड तहसील पांढुर्णा , द्वारा  कृषि भूमि में जंगली  जानवरों  द्वारा फसल नुकसान का मुआवजा मिलने तथा कृषि भूमि को तार फेन्सिग  स्वीकृति  के सम्बन्ध में,कुमारी रितिका हजारे,निवासी ग्राम राजना तहसील पांढुर्ना,, माता-पिता की मृत्यु उपरांत बाल  आशीर्वाद  योजना तथा संबल योजना का लाभ प्राप्त नहीं होने के सम्बन्ध में तथा  धावड़ीखापा के मंसाराम खोड़े एवं वनमाला खोड़े ने पाले  एवं कीट प्रभाव से कपास फसल  में 70  % नुकसानी होने से आरबीसी 6 -4  के तहत  तत्काल  सर्वे कर  राहत राशि प्रदान किए जाने के आवेदन प्रस्तुत  किए । इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री,संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा और सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की  गई ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture