Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच का युवक गोबर से बना रहा जैविक खाद, सालाना साढ़े तीन लाख की हो रही कमाई

19 जनवरी 2026, नीमच: नीमच का युवक गोबर से बना रहा जैविक खाद, सालाना साढ़े तीन लाख की हो रही कमाई – नीमच जिले के ग्राम भाटखेड़ी के युवक विनोद  पाटीदार  गोबर से केंचुआ खाद एवं अन्य उत्पाद बनाकर साढे तीन लाख रुपये सालाना कमा रहे है। उनके पास 10 पशु है उनसे गोबर कम प्राप्‍त होता है, तो क्षेत्र के अन्य पशुपालकों से साढ़े आठ हजार रुपये प्रति ट्राली में गोबर खरीद कर, केंचुआ खाद एवं वर्मीवाश तैयार कर बेच रहे है। 40 क्विंटल खाद एवं मजदूरी पर पन्द्रह हजार का खर्च आता है और इससे 30 से 35 हजार की आय कर लेते हैं। विनोद के पास पहले छोटी यूनिट थी इस वर्ष इस यूनिट की क्षमता बढ़ाकर चार गुना कर दी है, गत वर्ष जैविक खाद के 1500 बैग बेचे थे। इस वर्ष 6 हजार बैग तैयार कर रहे हैं।

संभाग आयुक्‍त उज्‍जैन आशीष सिंह एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार की शाम को भाटखेड़ी में विनोद पाटीदार के खेत पर तैयार किया जा रहा है जैविक उत्‍पादों और जैविक खेती का अवलोकन किया। कमिश्नर से चर्चा में विनोद ने बताया कि वह   स्वयं जैविक खेती करते हैं, जिसमें उनके द्वारा तैयार किया गया जैविक खाद ढेंचा, सन बीजा के माध्यम हरा खाद प्रयुक्त किया जा रहा है। उनका प्रमुख उत्पाद, जैविक खाद है। खाद के अतिरिक्त विनोद 100 रुपये लीटर में वर्मीवाश का विक्रय भी करते हैं। 

उनके द्वारा उत्पादित जैविक खाद स्थानीय स्तर पर ही बिक जाता है तथा वे माँग की पूर्ति नहीं कर पा रहे है। विनोद पंचगव्य तथा 21 जड़ी बुटियों से ” गौकृपा अमृतम् ” किसानों को मुफ्त में प्रदान कर रहे है, जो तरल खाद के रूप में प्रयुक्त होता है। इसके छि‍ड़काव से फसलों की वृद्धि‍, अधिक एवं फल बड़े आकार के, जमीकन्द वाली फसले पैदा होती है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विनोद जैविक खाद में ट्राइकोडर्मा, रायजोबीयम तथा एजेरोबेक्टर का प्रयोग करते है ताकि किसान मित्र सुक्ष्म जीवों के माध्याम से फसलों में रोग नियंत्रण किया जा सके और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़े। कमिश्‍नर एवं कलेक्‍टर ने विनोद पाटीदार द्वारा तैयार जैविक उत्‍पादो और लगाई गई जैविक फसलों का भी अवलोकन किया और युवा किसान विनोद पाटीदार के अनुकरणीय प्रयासों की सराहना  की। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture