राज्य कृषि समाचार (State News)

अपर मुख्य सचिव ने धार जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया

08 मई 2026, इंदौरअपर मुख्य सचिव ने धार जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया – अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी श्री अनुपम राजन गुरुवार को धार पहुँचे। यहाँ उन्होंने इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जीवन मिशन और समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन सम्बंधी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान वे पेयजल सम्बंधी समस्याओं का जायजा लेने सेजवाया और लेबड़ पहुँचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा फीडबैक लिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि 2 वर्ष से पंचायत द्वारा योजना संचालित की जा रही है। पानी पर्याप्त समय उपलब्ध होता है। साथ ही इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारी से भी जानकारी लेकर जल कर वसूली के सम्बंध में निर्देश दिए। वहीं अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने बाकसाना व लेबड़ के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र पर मौजूद किसानों से उन्होंने भुगतान, स्लॉट बुकिंग के साथ ही किसानों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी सहित खाद्य विभाग, पीएचई और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उपार्जन के संबंध में किसानों से जानी प्रक्रिया –  मुख्य सचिव श्री राजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे अनिवार्य रूप से चालू रहें ताकि किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने एफएक्यू (FAQ) मापदंड के अनुरूप खरीदी, पर्याप्त बारदाना, तिरपाल की उपलब्धता और खरीदे गए अनाज के तत्काल परिवहन (Lifting) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार स्थान और ठंडे पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने को कहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements