लखनऊ में ‘फ्रूट होराइज़न-2026’ में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत
08 मई 2026, नई दिल्ली: लखनऊ में ‘फ्रूट होराइज़न-2026’ में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 और 7 मई को उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे “फ्रूट होराइज़न-2026” से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य देश में फल उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देना है।
यह कार्यक्रम किसानों, वैज्ञानिकों, निर्यातकों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें फल उत्पादन से जुड़े आधुनिक तकनीक, बाजार विस्तार और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।
निर्यातकों से सीधा संवाद
6 मई को लखनऊ के होटल रेनेसां, गोमतीनगर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रगतिशील निर्यातकों और अन्य हितधारकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस बैठक में फल निर्यात बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय बाजार की चुनौतियों और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा निदेशकों और संबंधित प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद होगा, जिसमें फल व्यापार को मजबूत करने और किसानों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
7 मई को मुख्य कार्यक्रम
7 मई को मुख्य कार्यक्रम आईसीएआर के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे से किसानों, पौधशाला संचालकों और प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद सत्र होगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में गुणवत्ता, निर्यात, वैल्यू एडिशन, जीरो रिजेक्शन, एफपीओ, एफपीसी और एसएचजी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
बागवानी क्षेत्र को नई दिशा
यह आयोजन देश के बागवानी क्षेत्र को नई तकनीक, नई सोच और नए बाजार अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
लखनऊ में होने वाला यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के फल उत्पादन और निर्यात क्षेत्र को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

