Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अक्टूबर में जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त

31 अगस्त 2024, नई दिल्ली: अक्टूबर में जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त – आगामी अक्टूबर माह में पीएम किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी होनेे की संभावना है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस मामले में आधिकारिक  घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके किसानों को उम्मीद है कि अक्टूबर माह के दौरान उन्हें सम्मान निधि की राशि की 18 वीं किस्त मिल जाएगी।

कई योजनाओं का संचालन

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उन्हीं में से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

6 हजार रुपये की आर्थिक मदद

6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में गरीब किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत देश के गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये चार महीनों के अंतराल पर भेजे जाते हैं। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। 17वीं किस्त को जारी हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com