Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा: धान के अवैध भण्डारण पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज़

10 जनवरी 2026, रीवा: रीवा: धान के अवैध भण्डारण पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ – समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन की लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने त्योंथर तहसील में खरीदी केन्द्र सहकारी समिति अमाव दो बड़ागांव में 543 बोरी अवैध धान भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वाले समिति प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा, खरीदी केन्द्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ धीरज तथा धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वाले प्रमोद तिवारी के विरूद्ध थाना सोहागी में एफआईआर दर्ज की गई है।

 उल्लेखनीय है कि एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी द्वारा 30 दिसम्बर को सेवा सहकारी समिति अमाव दो बड़ागांव का निरीक्षण करने पर 543 बोरी धान का अवैध भण्डारण पाया गया। समिति प्रबंधक और खरीदी केन्द्र प्रभारी धान के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें