Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में तकनीकी कार्यशाला हुई 

26 अगस्त 2023, बीकानेर: बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में तकनीकी कार्यशाला हुई – स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान में शुक्रवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस. आर. यादव की ने की। मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर, चूरु व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

मासिक तकनीकी कार्यशाला में  अगस्त में की गई कृषि क्रियाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई। सितम्बर में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। बदलते मौसम बरसात में अन्तराल (ड्राई स्पेल) से  विभिन्न फसलों के उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का विश्लेषण किया गया। टिड्डी नियंत्रण विभाग से बाबुलाल मीणा ने टिड्डी सर्वेक्षण व नियंत्रण के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक प्रो. हनुमान राम देशवाल, डॉ सी पी मीणा, डॉ शीशपाल सिंह, मदनलाल रेगर व विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, उद्यान हरलाल सिंह बिजारणियाँ, उपनिदेशक यशवन्ती, रूबीना, सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा, अमर सिंह गिल, रधुवर दयाल सुथार, राजेश गोदारा, राजुराम डोगीवाल, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, कन्हैयालाल, गिरीराज चारण, महेन्द्र प्रताप, ममता, मीनाक्षी आदि ने भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें