राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भण्डारण नियंत्रण के लिए दल गठित

05 अक्टूबर 2024, रीवा: उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भण्डारण नियंत्रण के लिए दल गठित – कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने एवं इसके अवैध भण्डारण के नियंत्रण के लिए दल गठित किये हैं। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित तथा अनुशंसित मात्रा में डीएपी की जगह एनपीके के उपयोग के लिए जागरूक किए जाने की बात कही है।

Advertisement1
Advertisement

कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय दल ने अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षक रुचिका मिश्रा, एके पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, शिखा सिंह वर्मा सहित संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय कृषि अधिकारी, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषि विस्तार अधिकारी शामिल किये गये हैं। इसी प्रकार रीवा के लिए गठित अनुभाग स्तरीय दल ने संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में श्रीमती रूचिका मिश्रा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषि विस्तार अधिकारी शामिल किया गया है।

अनुभाग त्योंथर में एसडीएम के नेतृत्व में गठित दल में श्री रवि बघेल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषि विस्तार अधिकारी शामिल किये गये हैं। जबकि अनुभाग मऊगंज सहित संबंधित विकासखण्ड के लिए दल में संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को शामिल किया गया है। जिला/अनुविभाग /विकासखण्ड स्तरीय गठित दल द्वारा आईएफएमएस पोर्टल के अनुसार भण्डारित उर्वरक का भौतिक सत्यापन पीओएस मशीन से मिलान करेंगे। निरीक्षण के दौरान कृषि आदान सामग्री की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, अवैध परिवहन, मिस ब्रांड, लाइसेंस के बिना सामग्री विक्रय, लाइसेंस में उल्लेखित कंपनी के अलावा अतिरिक्त बिना पी.सी. के सामग्री विक्रय एवं निर्धारित दर से अधिक पर विक्रय पाये जाने की स्थिति में उनका विक्रय लाइसेंस निरस्त करने तथा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं की स्थिति निर्मित होती है तो इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की होगी।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement