सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में मंडला जिले के लक्ष्य तय

06 सितम्बर 2025, मंडला: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में मंडला जिले के लक्ष्य तय – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला-मण्डला को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ जैसे- कोदो कुटकी राईस, राईस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़, चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग, टमाटर केचप, सॉस तथा अन्य प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयों  की स्थापना कराने हेतु व्यक्तिगत श्रेणी में 90 इकाई एवं समूह श्रेणी में 1 इकाई के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। योजना के प्रावधान अनुसार प्रति इकाई 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये तक बैंक ऋण आधारित अनुदान देय है।

जिले के इच्छुक एवं खाद्य प्रसंस्करण में सम्मिलित समस्त उद्यमी, युवा बेरोजगार उपरोक्त योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना के दिशा निर्देशानुसार Pmfme Portal (www.pmfme.mofpi.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन एवं डीपीआर तैयार करने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला- मंडला से संपर्क करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement