Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण के लिये उपखंड स्तरीय समिति गठित

28 फ़रवरी 2025, छिंदवाड़ा: उपार्जन प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण के लिये उपखंड स्तरीय समिति गठित – उपार्जन नीति के निर्देशानुसार चना, मसूर एवं सरसों फसल के पंजीकृत किसानों से उपार्जन नीति रबी वर्ष 2024-25 के लिये जारी निर्देशों का पालन करते  हुए  चना, मसूर एवं सरसों का समर्थन मूल्य 5650 रूपये प्रति क्विंटल, 6700 रूपये प्रति क्विंटल तथा 5950 रूपये प्रति क्विंटल पर 25 मार्च से 31 मई 2025 तक उपार्जन किया जायेगा।

विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन नीति के अनुसार कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा उपार्जन प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण के लिये उपखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अध्यक्ष, कृषि अनुविभागीय अधिकारी सदस्य सचिव एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक, गोदाम प्रभारी एमपीएससीएससी, गोदाम प्रभारी एमपीडब्ल्यूएलसी, सचिव कृषि उपज मंडी व सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन प्रक्रिया संबंधी निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल 20 फरवरी 2025 के द्वारा रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में समर्थन मूल्य पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन एवं 25 मार्च से 31 मई 2025 (प्रस्तावित) तक उपार्जन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उपखंड स्तर पर उपार्जन प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण के लिये उपखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com