राज्य कृषि समाचार (State News)

यूरिया बिक्री के संबंध में अनुविभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित

15 अप्रैल 2026, टीकमगढ़यूरिया बिक्री के संबंध में अनुविभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित – संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास म०प्र० भोपाल के निर्देशानुसार अधिक यूरिया विक्रय के संबंध में मार्च, अप्रेल एवं मई (मानसून के आगमन से पूर्व) में कृषिगत कार्य कम होते हैं तथा मार्च माह में कई जिलों में अधिक यूरिया  विक्रय हुआ है। ऑफ सीजन में अधिक यूरिया बिक्रय डायवर्जन (औद्यौगिक उपयोग) कालाबाजारी, स्टॉक होर्डिंग की सम्भावना उत्पन्न करता है। अतः उक्त संबंध में अनुविभाग स्तरीय टास्क फोर्स अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

अनुुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग टीकमगढ़, जतारा तथा बल्देवगढ़ समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही सहायक संचालक कृषि/अनुविभागीय कृषि अधिकारी समिति सदस्य-सचिव होंगे। इसी प्रकार उर्वरक निरीक्षक संबंधित विकासखंड, सहकारिता विभाग के अनुविभाग स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।

उपरोक्तानुसार गठित समिति अनुविभाग स्तर पर उर्वरकों की समीक्षा, टास्क फोर्स को आई.एफ. एम. एस पोर्टल के माध्यम से उर्वरक विक्रय पर नियमित निगरानी करना, दैनिक निरीक्षण करना, उर्वरकों की स्टॉक होल्डिंग, काला बाजारी एवं अत्यधिक मूल्य पर सख्त निगरानी रखना, अनियमितता पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना, यूरिया, डीएपी के अत्यधिक उपयोग रोकने एवं एनपीके उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु कृषकों को किसान गोष्ठी आदि के माध्यम से जागरूक करना, विकासखंड एवं पंचायत स्तरीय गठित समिति की मॉनिटरिंग करेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements