Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उप खण्ड स्तरीय धान उपार्जन समिति गठित

22 नवम्बर 2023, रायसेन: उप खण्ड स्तरीय धान उपार्जन समिति गठित – जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति के अंतर्गत उपार्जन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के आदेशानुसार का गठन किया गया है।

इस उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति का अध्यक्ष संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को बनाया गया है। जबकि अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, गोदाम प्रभारी म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन रायसेन, गोदाम प्रभारी मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड रायसेन तथा सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य बनाया गया है। इनके अतिरिक्त सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

बता दें कि यह उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 में उपखण्ड स्तर पर खरीफ उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)