Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जमीन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

04 जनवरी 2025, भोपाल: जमीन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही सख्त भू कानून लाकर जमीन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज टिहरी जिले में कीर्ति नगर विकास खंड के मलेथा में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम भी प्रदेश सरकार ने किया है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामान्य मेला नहीं, बल्कि  एक विशेष त्योहार है, जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का काम कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मलेथा चौराहे का नाम वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के नाम करने, मेला स्थल का विस्तारीकरण करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिल्काखाल के भवन निर्माण सहित कई अन्य घोषणा भी की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com