राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी में 15 बीज विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

17 सितंबर 2026, सीधी (कृषक जगत): सीधी में 15 बीज विक्रेता पर सख्त कार्रवाई – किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में विक्रेताओं से बीज नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया था। इनमें 15 विक्रेताओं के नमूने अमानक पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किये गये है। उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता ने बताया की बीज अधिनियम 1993 की धारा 15 (बी ) के प्रावधानों के तहत 15 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

इन विक्रेताओं में न्यू रिंकू बीज भंडार सब्जी मंडी सीधी से धन यूएस क्रांति 111 ,न्यू राहुल बीज भंडार झगरहा से धान एनपी 18 18, सुरेश बीज भंडार सराफा बाजार सीधी से धान आई आर 64 , न्यू महिमा कृषि क्लिनिक पुराना बस स्टैंड सीधी से धान भारती 121 ,जायसवाल बीज भंडार सब्जी मंडी सीधी से धान किरण गोल्ड, प्रभु भाई बीज भंडार ग्राम दादर जोगी पहाड़ी मझौली से धान कस्तूरी प्लस, राजेश खाद बीज भंडार नदहा मड़वास से धान एनएसएल 1010 ,कमलेश बीज भंडार ग्राम ताला से धान यूएस 6201 , बैस बीज भंडार ग्राम मझौली से तिल टीएल श्वेता 11 एवं धान आई आर 64 ,गुरु बीज भंडार ग्राम भदौरा से धान प्रिया , साहू बीज भंडार ग्राम भुइमाड से मक्का हाइब्रिड जीके 3101 भाव्या बीज भंडार ग्राम कुचवाही सिंहावल से धान यूएस 6201 , यथार्थ ट्रेडर्स बहरी से धान न्यू गोविंदा , बृजेश बीज भंडार अमरपुरा सिंहावल से धान बलेट, धर्मेंद्र कृषि बीज भंडार हटवाखास टोला सिहाऊवल से धान बांस 31 प्लस अमानक पाये जाने पर इन विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture