Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

योग से रहें निरोग

07 अक्टूबर 2024, भोपाल: योग से रहें निरोग – सेहत के लिये सबसे फायदेमंद योग माना जाता है। इस मौसम में योग करना भी बाकी किसी मौसम के मुकाबले ज्यादा लाभदायक होता है।

जोड़ों का दर्द – सर्दी में ज्यादा उम्र के लोगों में जोड़ों का दर्द या जकडऩ आदि की समस्याएं काफी आम होती हैं। इसे दूर करने के लिये सूक्ष्म व्यायाम है जिसमें शरीर के हर जोड़ जिसमें कंधे, कमर, घुटने की गतिविधियां शामिल हैं। इस व्यायाम में सभी ज्वाइंट्स का रोटेशन और लूजिंग करना होता है।

अस्थमा या एलर्जी- अस्थमा या एलर्जी से ग्रस्त लोगों के लिये वाकिंग और ब्रीदिंग पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज में डॉग ब्रीदिंग, टाइगर ब्रीदिंग आदि शामिल हैं। यह सभी क्रियाएं श्वांस रोगों के साथ ही डायबिटीज, डिप्रेशन आदि के लिये भी फायदेमंद हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह है पर्याप्त- स्वस्थ रहने के लिये कम से कम पवन मुक्तासन क्रिया, लेग राइजिंग और सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इसके अलावा भुजंगासन, वक्रासन, अर्धमश्चेन्द्रआसन, अर्धचक्रासन, पद्महस्तासन करना चाहिए। साथ ही प्राणायाम नाडी शोधन करना चाहिए। वे लोग जिन्हें चक्कर आते हैं उन्हें अर्धचक्रासन नहीं करना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आसानी से निपटा जा सकता है-सर्दी का मौसम सभी के लिये बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कुछ बीमारियों को छोड़कर बाकी बीमारियां बहुत कम होती हैं। आमतौर पर श्वांस या वात आदि की बीमारियां योग करके उनसे आसानी से निपटा जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com